बेतहाशा बढती जनसंख्या से देश की अर्थव्यवस्था संकट में, शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक, देश जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में- इन्द्रेश कुमार*

 


*बेतहाशा बढती जनसंख्या से देश की अर्थव्यवस्था संकट में, शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक, देश जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में- इन्द्रेश कुमार*


*CAA के विरोध और JNU, AMU व जामिया के हिंसक प्रदर्शन के पीछे आईएसआई का हाथ, सरकार व समाज सख्त एक्शन ले-अनिल चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन*


आज 14 फरवरी को जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन द्वारा ग्वालियर के अचलेश्वर स्थित चैंबर आॅफ काॅमर्स में आयोजित "जनसंख्या कानून सभा" के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य श्री इन्द्रेश कुमार जी ने कहा कि बेतहाशा बढती जनसंख्या से देश की अर्थव्यवस्था संकट में घिर सकती है। समाधान हेतु जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट के कारण गरीबी, अशिक्षा भुखमरी, बेरोजगारी, प्रदूषण, अपराध, जल संकट आदि समस्याएं बढ़ने के कारण देश में विकट हालात पैदा हो रहे हैं। देश के सारे विकास को जनसंख्या रूपी दानव निकल रहा है। अतः जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र बनना चाहिए और CAA पर फैलाये जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए टीम जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन देशभर के विभिन्न राज्यों में जा रही है। 


जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर छिड़े घमासान पर कहा कि CAA के विरोध और JNU, AMU व जामिया के हिंसक प्रदर्शनों के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है जिसके लिए न केवल सरकार को सख्त एक्शन लेना चाहिए अपितु समाज को भी आगे आकर प्रतिकार करना चाहिए।


कार्यक्रम संयोजक व जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्रहित के इस कानून के विरोध को लेकर देशभर की आम जनता में एक अंडर करंट चल रहा है और जो भी राजनीतिक दल इस कानून पर भ्रम फैलाने के उद्देश्य से अंध विरोध को हवा दे रहे हैं, देश की जनता आने वाले समय में उनका राजनीतिक सफाया कर देगी। 


कश्मीरी विस्थापित और जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन की राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल और साथ में महासचिव धर्मेद्र धामा ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन देशभर में 5 माह का अखिल भारतीय प्रवास कर रहा है जिसमे देशभर के लगभग 100 शहरों में बड़ी सभाएं प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में अभी तक 12 बड़ी सभाओं का आयोजन किया जा चुका है। देहरादून और जयपुर सहित कई कार्यक्रमों में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री इन्द्रेश कुमार जी की उपस्थिति भी रही है।


ग्वालियर निवासी और जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व कार्यक्रम सह संयोजक श्री अरविंद सिंह राजपूत जी ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राष्ट्र स्वंयसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री इन्द्रेश कुमार जी अगले 5 महीनों में कई राज्यों की राजधानियों एवं देशभर के अनेक शहरों में जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन द्वारा आयोजित जनसंख्या आंदोलन को गति देंगे और इसी क्रम में ग्वालियर में वह इस अनूठे कार्यक्रम का स्वागत करते हैं। 


मंच संचालन कर रहे श्री चन्द्रप्रताप सिकरवार ने बताया कि गत वर्ष जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के द्वारा एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी की भी उपस्थिति रही थी 


सभा में पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने बताया कि  ग्वालियर जनसंख्या नियंत्रण कानून की  मांग को लेकर अग्रणी भूमिका निभायेगा। 


सभा में संत श्री ढोलीबुआ महाराज जी, संत श्री समरतीरथ जी महाराज, संत श्री रामसेवक जी महाराज और जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के सैकडों कार्यकर्ताओं सहित ग्वालियर के  लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।